फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP leader's brother killed

सपा नेता के भाई की हत्या

Tue, 18 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना क्षेत्र के गांव बेगमपुर चायमन उर्फ धीमाहेड़ी में सपा नेता व पूर्व प्रधान दयाराम सैनी के भाई की हत्या करके शव को छत से लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।  
विज्ञापन


 सपा के जिला सचिव व पूर्व प्रधान दयाराम सैनी के मुताबिक उनका 40 साल का भाई मलखान सैनी प्रांतीय रक्षक दल पीआरडी का जवान था। सोमवार की रात वह घर की बैठक में अकेला सो रहा था। मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी ऊषा सैनी पशुओं को चारा डालने के लिए मकान की दूसरी मंजिल से नीचे आई, तो अपने पति का शव बैठक में लटका देख हक्का-बक्का रह गई। छत के सरिए में तहमद में बंधा शव लटका था। ऊषा ने अपने चारों बेटे समेत सभी परिजनों को बुला लिया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। मलखान के शव को नीचे उतरवाया गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नाथीराम पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई दयाराम सैनी ने  गांव के धर्मवीर , सोनू, निपेंद्र , नन्हे और शुभम  के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने  बताया घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के  बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में गांव के लोगों से घटना के कारण की भी पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पूर्व प्रधान दयादाम सैनी का कहना है कि हत्यारोपी उनकी हत्या करने के इरादे से आए थे, लेकिन जब वह नहीं मिला। 
विज्ञापन

उन्होंने  छोटे भाई की हत्या कर शव को बैठक में लटका दिया। उसका कहना है कि वह दो दिन पूर्व इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रामसमाज की भूमि पर चल रहे टंकी के निर्माण के विवाद के मामले में गए थे वह आज सुबह ही गांव पहुंचे। उसका कहना है कि हत्यारोपियों ने भाई को बैठक में अकेला सोता देख मौके का फायदा उठाकर उसे मार डाला। एक माह पूर्व उसे टेलीफोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इस संबंध में  नगीना पुलिस को मोबाइल नंबर समेत घटना की सूचना दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed