फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Smuggler with alcohol and the bomb was finally picked up

शराब और बम के साथ तस्कर दबोचे

Wed, 18 Jan 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 18 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
 Smuggler with alcohol and the bomb was finally picked up
बिजनौर में शराब के साथ पकड़े गए दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  कोतवाली देहात पुलिस ने बोलेरो में लादकर चुनाव के लिए जा रही 5040 बोतल शराब व छह देसी बम के साथ दो तस्करों को दबोचा है। तीन तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए। शराब गैर राज्यों से लाई जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत कई लाख बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बोलेरो पर नंबर प्लेट भी फर्जी लगा था। इस मामले में फैक्ट्री के अन्य आरोपियों के साथ जनरल मैनेजर और मैनेजर के खिलाफ भी नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

एसपी अजय साहनी के मुताबिक कोतवाली देहात पुलिस ने नहटौर रोड पर चेकिंग के दौरान गांव श्यालू नगंला के पास से एक बोलेरो को रोका। इस पर चालक समेत दो तीन लोग तो भाग निकले। दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए तस्करों में नूरपुर थाने के गांव पूरनपुर नगला निवासी बिजेंद्र व गांव गोहावर निवासी देवेंद्र कुमार शामिल हैं। पुलिस ने कार से 5040 बोतल अरुणाचल प्रदेश की शराब व एक प्लास्टिक की थैली में रखे छह देसी बम बरामद किए हैं। पकड़े गए तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे गैर राज्यों से शराब व देशी बम विधानसभा चुनाव में वोटरों को प्रभावित करने के लिए ला रहे थे। इस सामान को लाने में उनके साथ गांव उलेढा निवासी नीरज भी रहता है। बोलेरो नीरज की है। यह शराब चंडीगढ़ से लाई  जा रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया है कि चंडीगढ़  डिस्टिलरी का  मैनेजर उनके साथ मिला हुआ हैं। शराब को महंगे दामों में बेचकर हिस्सा मैनेजर को भी देते हैं। शराब की बोतल पर यूपी का होलमार्क व चिट लगाकर बेचते हैं। बोलेरो पर नंबर प्लेट भी फर्जी है। 
विज्ञापन

बाइक का नंबर बोलेरो की प्लेट पर लिखा हैं। इस मामले में बिजेंद्र , देवेंद्र , गांव बाकपुर निवासी दीपू नजीबाबाद थाने के गांव सरवनपुर निवासी गजेंद्र गांव सुंदरपुर निवासी पवन व गांव उलेढ़ा निवासी फैक्ट्री के मैनेजर नीरज व जनरल मैनेजर  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

 नजीबाबाद एवं नगीना देहात पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दबिश देकर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की।
नजीबाबाद थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने गांव कनकपुर खुर्द में दबिश दी। टीम ने मौके से कैन व बोतलों में पैक करीब 200 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने कच्ची शराब को सीज करने के साथ कनकपुर खुर्द निवासी बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने हिरासत में लिए गए बंटी का चालान कर जेल भेज दिया। उधर, नगीना देहात पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम के साथ क्षेत्र के गांव प्रेमनगर भूमिदान में दबिश दी। टीम को मौके से कच्ची शराब बनाने की भट्ठी मिली। पुलिस ने करीब 150 लीटर कच्ची शराब और हजारों लीटर लाहन बरामद किया। शराब बनाने के उपकरण व शराब सीज कर दी गई, जबकि लाहन को बहा दिया गया। नगीना देहात थानाध्यक्ष जसवीर सिंह, आबकारी निरीक्षक विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दी गई दबिश में कई पुलिसकर्मी और आबकारी विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।  इस मामले में बिट्टू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed