फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Slaughtered on protest against slaughter

लूट के विरोध पर किया था कत्ल

Fri, 14 Jul 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 14 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Slaughtered on protest against slaughter
कार लूट और चालक की हत्या का खुलासा करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन दिन पहले नूरपुर क्षेत्र में कार लूटकर चालक फिरोज की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाशों ने बताया कि कार लूटने का विरोध करने पर उन्होंने चालक का कत्ल किया था।
विज्ञापन


एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि दस जुलाई को मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव जमनाबाला निवासी फिरोज की बदमाशों ने कार लूटने के  बाद नूरपुर क्षेत्र के राजा का ताजपुर के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। नूरपुर पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ बृहस्पतिवार को नूरपुर क्षेत्र में दौलताबाद नहर के पास चेकिंग के दौरान लूटी गई कार के साथ मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव गनरावाला निवासी विकास उर्फ विक्की, उत्तराखंड के जसपुर के गांव सादानपुर निवासी रवि व बरेली के थाना मीरगंज धनेटा हाल निवासी न्यू सैनिक कॉलोनी खरी खेड़ा थाना गंगानहर मेरठ निवासी अजय को दबोच लिया। मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर निवासी सुखविंदर भाग निकला।
विज्ञापन


बदमाशों से एक तमंचा व एक चाकू भी मिला। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कार ठाकुरद्वारा से नूरपुर के लिए 1800 रुपये में बुक की थी। ताजपुर के जंगल में सुनसान जगह देखकर उन्होंने लघुशंका के बहाने कार रुकवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक फिरोज से उन्होंने कार से उतरने को कहा तो वह विरोध करने लगा। चालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वे कार को मेरठ ले गए। मेरठ में अजय कार बेचने की कोशिश कर रहा था। बाद में उन्होंने तय किया कि मुरादाबाद में कार बेचने पर अच्छे दाम मिलेंगे। वे कार को लेकर  मुरादाबाद आ गए। वहां कार नहीं बिकी तो वे कार से बिजनौर होकर मेरठ जा रहे थे। दौलतपुर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर ली और वे पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed