फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Signature of ACMO found in fake check in bijnor

जांच में एसीएमओ के हस्ताक्षर मिले फर्जी

Wed, 31 May 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 31 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एनएचएम में हुए तीन करोड़ दस लाख के घोटाले में हस्ताक्षर करने वाले तत्कालीन एसीएमओ (एनएचएम) डा.पीआर नायर के हस्ताक्षर फर्जी पाए गए हैं। सीएमओ डा.सुखवीर ने तत्कालीन एसीएमओ के हस्ताक्षर को गाजियाबाद की एक लैब में जांच के लिए भेजा था।    
विज्ञापन

 
एनएचएम में वर्ष 2016 के जून व जुलाई में तीन करोड़ दस लाख रुपये का घोटाला हुआ था। घोटाले में बिना किसी सामान खरीद के चार कंपनियों को यह पेमेंट दिया गया था। पेमेंट के अप्रुवल पर तत्कालीन सीएमओ डा.एमएम अग्रवाल व एसीएमओ डा.पीआर नायर के हस्ताक्षर पाए गए थे। दोनों अधिकारियों ने अपने हस्ताक्षर फर्जी होने की बात कही थी। 
विज्ञापन


यहां तक की डा.पीआर नायर ने बताया है कि वह पेमेंट की ट्रांजक्शन के समय छुट्टियों पर गए हुए थे। इस मामले में एक लिपिक व एक अकाउंटेंट को भी जेल जा चुके हैं। मामले में डीएम जगतराज ने भी चारों कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने के लिए शासन को पत्र लिखा है। सीएमओ डा.सुखवीर सिंह ने मार्च में तत्कालीन एसीएमओ एनएचएम के हस्ताक्षरों को जांच के लिए गाजियाबाद स्थित एक लैब को भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार अप्रुवल पर मिले हस्ताक्षर और ओरिजन हस्ताक्षर भिन्न हैं, या कह सकते हैं कि अप्रुवल पर किए गए हस्ताक्षर फर्जी है। लैब ने आठ अलग-अलग तरीके से हस्ताक्षर की जांच की है। 

इस बाबत सीएमओ डा.सुखवीर सिंह ने बताया कि तत्कालीन एसीएमओ एनएचएम डा.पीआर नायर के हस्ताक्षर जांच के लिए लैब भेजे गए थे, जो अप्रुवल पर किए गए हस्ताक्षर से भिन्न पाए गए हैं। जो संभवत फर्जी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed