{"_id":"5776bc4b4f1c1bd34979ae63","slug":"she-clashed-with-female-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही से भिड़ी युवती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला सिपाही से भिड़ी युवती
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिला अस्पताल में महिला सिपाही और युवती आपस में भिड़ गईं। युवती ने सिपाही पर मारपीट करने और सिपाही ने वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया।
हल्दौर थाने में तैनात एक महिला सिपाही का मेरठ के एक युवक से शादी तय हुई थी। युवक दिल्ली में कोच है। महिला सिपाही के परिजनों ने शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी, कार्ड भी बंट गए थे। लेकिन युवक ने रिश्ता तोड़ दिया। महिला सिपाही ने एसपी से शिकायत की तो युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। महिला सिपाही को मालूम पड़ा कि युवक की दिल्ली की एक युवती (खिलाड़ी) से प्रेम संबंध है। युवक उससे शादी करना चाहता है। युवती महिला सिपाही पर मुकदमे के मामले में फैसला करने को दबाव डालने लगी। महिला सिपाही शुक्रवार को जिला अस्पताल में किसी महिला का मेडिकल कराने को गई थी। युवक की प्रेमिका भी वहां पहुंच गई। दोनों आपस में भिड़ गई। दिल्ली की युवती शहर कोतवाली पहुंचकर महिला सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया। महिला सिपाही ने भी हाथापाई करने का आरोप लगाया। दोनों ने तहरीर दे दी है।