{"_id":"583dcdb14f1c1b0c1ede66c9","slug":"shampoo-of-two-million-stolen-from-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से दो लाख का शैंपू चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से दो लाख का शैंपू चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नजीबाबाद
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक का तिरपाल काटकर चोरों ने शैंपू की 170 पेटियां चोरी कर लीं। घटना से ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया।
सोमवार रात कोतवाली-कोटद्वार मार्ग पर बिहारी का तिराहा क्षेत्र में खड़े ट्रक का तिरपाल काटकर चोरों ने ट्रक में भरी कई पेटियां चोरी कर लीं। मंगलवार सुबह ट्रक का तिरपाल कटा देखकर ट्रक चालक गांव इस्सेपुर निवासी नरेश कुमार ने शोर मचा दिया। मौके पर क्षेत्रीय ट्रांसपोर्टर पहुंच गए।
नरेश ने बताया कि वह नजीबाबाद निवासी ट्रांसपोर्टर लतीफ अहमद के ट्रक पर चालक है। वह सोमवार रात सिडकुल (हरिद्वार) से शैंपू की 670 पेटियां ट्रक में भरकर लखनऊ जा रहा था।
सोमवार रात करीब 11 बजे ट्रक बिहारी का तिराहा क्षेत्र में लाकर खड़ा किया गया था। उसने बताया कि क्लीनर बबलू गांव गाजीपुर में अपने घर चला गया था। नरेश ने बताया कि देर रात करीब तीन बजे वह केबिन में सो गया।
विज्ञापन
इसके बाद किसी समय चोरों ने ट्रक का तिरपाल काटकर करीब 170 पेटियां चोरी कर लीं। चोरी गईं शैंपू की पेटियों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। नरेश ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना से क्षेत्रीय ट्रांसपोर्टरों में दिन भर हड़कंप मचा रहा।