{"_id":"5ae761884f1c1b60098b76f4","slug":"seized-15-tractors-and-trollems-laden-with-wood-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी से लदीं 15 ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी से लदीं 15 ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 01 May 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस द्वारा पकड़ी गई लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में यमुनानगर जा रही लकड़ी से लदी 15 ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने बैराज रोड से पकड़कर कर उन पर जुर्माना लगा दिया। इसके विरोध में भाकियू ने सिविल लाइन पुलिस चौकी पर हंगामा करके धरना शुरू कर दिया है। भाकियू नेता प्रशासन से ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ने की मांग पर अड़े है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी धरने पर पहुंच गए। अफसरों से वार्ता के बाद शाम को धरना खत्म हो गया।
बिजनौर जिले से रात में बड़ी तादाद में रोजाना यूकेलिप्टस व सागौन की लकड़ी भरकर यमुनानगर हरियाणा ले जाई जा रही है। इसे रोकने के लिए पुलिस के साथ , एआटीओ , मंडी समिति व जीएसटी की टीम ने रविवार की रात से लेकर सोमवार तक चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने लकड़ी से लदी 15 ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। इस बात पर लकड़ी के ठेकेदार बिगड़ गए। उन्होंने पुलिस से कहा कि किसान लकड़ी कही भी ले जा सकते हैं। दोपहर बाद भाकियू नेताओं व कार्यकर्ता सिविल लाइन पुलिस चौकी पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने लकड़ी पकड़ने के विरोध में खूब हंगामा किया तथा ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ने की मांग की। पुलिस व प्रशासन ट्रैक्टर ट्राली छोड़ने को तैयार नहीं हुआ तो सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने भाकियू ने धरना शुरू कर दिया।
चेतावनी दी कि जब तक ट्रैक्टर ट्राली नही छोड़ी जाएगी वह धरना खत्म नहीं करेंगे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी धरने पा जा बैठे। भाकियू नेताओं ने कहा कि पेड़ किसानों की फसल है। जब डीएफओ से परमिशन नहीं ली जा रही तो मंडी समिति इन पर क्यों टैक्स लगा रही हैं। कहा कि किसान लकड़ी ले जाने के लिए हर जगह स्वतंत्र है। राकेश टिकैत व अन्य भाकियू नेताओं की सिविल लाइन पुलिस चौकी पर एसपी सिटी दिनेश सिंह, एसडीएम इंद्रजीत सिंह, मंडी समिति के अफसरों से वार्ता हुई। अफसरों से कहा कि लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को नहीं रोका जाएगा, जो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है ,उन्हें जांच के बाद छोड़ने पर विचार होगा। इसके बाद धरना खत्म हो गया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के मुताबिक अफसरों से वार्ता के बाद धरना खत्म हुआ है।