{"_id":"57e968514f1c1bbb6f573f29","slug":"scolding-the-teenager-set-the-fire-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांटने पर किशोरी ने आग लगाई,मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांटने पर किशोरी ने आग लगाई,मौत
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नहटौर में बहन की डांट से क्षुब्ध होकर छोटी बहन ने केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसी हालत में उसे बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौत के बाद शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला नौधा में एक किशोरी ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर उसकी बड़ी बहन ने किशोरी को डांट दिया था। इसी बाद से क्षुब्ध होकर उसने आग लगा ली। आग की लपटों से घिरी किशोरी की चीख सुनकर परिजन मौके की ओर दौड़े। झुलसी किशोरी को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में किशोरी को बिजनौर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत से हाहाकार मच गया। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया है। पुलिस ने इसे किसी मामले की जानकारी से इंकार किया है।