{"_id":"59dbc5e74f1c1bce538b695f","slug":"sacrificial-sacrifice-given-to-the-tantrikas","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिकों के चक्कर में दी मासूम की बलि ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिकों के चक्कर में दी मासूम की बलि
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
धामपुर पुलिस के गिरफ्तर में राखी के हत्यारोपी।
- फोटो : अमर उजाला
धामपुर में गांव पाडली मांडू में राखी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने गांव के ही एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
सीओ सुशील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद गांव पाडली मांडू निवासी करम सिंह सैनी की पांच वर्षीय पुत्री राखी उर्फ खुशी घर के बाहर खेलते वक्त लापता हो गई थी। शुक्रवार सवेरे राखी का शव गांव में राकेश सैनी की छत पर पुआल के छुपा मिला था।
एसपी ने भी बलि की आशंका जताई थी। बकौल सीओ जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता लगा कि गांव के हरपाल सैनी की 16 वर्षीय पुत्री शिवानी काफी समय से बीमार चल रह थी। किसी के कहने पर उसके ऊपर हवा है, घरवालों ने करीब एक डेढ़ माह पहले दो तांत्रिकों को बुलाया था। तांत्रिकों के कहा कि बेटी को ठीक करने के लिए किसी बच्चे की बलि देनी होगी। पांच अक्तूबर को जिस दिन राखी लापता हुई थी उस दिन हरपाल सैनी के घर हवन यज्ञ हो रहा था। आरोप है कि राखी को परिवार के सदस्यों ने गन्ने का लालच देकर बुला लिया और उसके चेहरे को बुरी तरह नोंचा गया। वह बेहोश हो गई। आरोपी राखी को तलाशने की ढोंग करते रहे और खुद को घिरता देख राखी की गला दबाकर हत्या कर दी। जब गांव के लोग राखी को तलाश कर रहे थे, तब मौका पाकर राखी के शव को राकेश सैनी के मकान की छत पर फेंककर पुआल से छुपा दिया। पुलिस ने इस मामले में हरपाल सैनी, फूलवती पत्नी हरपाल सैनी, शिवानी पुत्री हरपाल सैनी व हरपाल के भाई राकेश सैनी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। तांत्रिकों की तलाश की जा रही है।