{"_id":"589f61574f1c1b6b2e37883c","slug":"rodvejkarmion-and-passengers-struggle","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेजकर्मियों और यात्रियों में संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेजकर्मियों और यात्रियों में संघर्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद रोडवेज डिपो में पथराव के बाद जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में रोडवेज डिपो में मौजूद यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया जब रोडवेज कर्मचारियों एवं यात्रियों में मारपीट और पथराव हुआ। घटना में तीन रोडवेज परिचालक घायल हो गए। एसडीएम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
नजीबाबाद डिपो में शनिवार की दोपहर यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों में संघर्ष हुआ। रोडवेज कर्मचारियों का आरोप था कि फिरोजाबाद से आ रही नजीबाबाद डिपो की बस में सवार एक यात्री मीरापुर ढाबे पर छूट गया। हालांकि ढाबा मालिक ने बाइक से कुछ फासले पर यात्री को बस पकड़वा दी। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि नजीबाबाद निवासी यात्री ने परिजनों को सूचना देकर बस चालक विनोद कुमार पर हमला बोल दिया। उन्होंने बीच-बचाव में आए कर्मियों पर भी हमला कर डिपो कार्यालय का चैनल तोड़ दिया तथा पथराव किया। उन्होंने डिपो के टाइम इंचार्ज रामदरस से भी हाथापाई की। हमले में नजीबाबाद डिपो के तीन परिचालक गौरव, नवीन मिश्र, विनोद कुमार सहित कई कर्मचारी घायल हो गए। रोडवेज कर्मचारियों ने पुलिस पर विलंब से आने की बात कहते हुए प्रदर्शन किया।
सूचना पर पहुंची डायल 100 गाड़ी के कर्मियों ने ने रोडवेज परिसर के बाहर घटना चश्मदीद खोखा मालिक को पकड़ा। उसने हमलावर युवकों की जानकारी दी। गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने एक ई-रिक्शा चालक की परिसर में आने पर पुलिस के सामने ही पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही एसडीएम वीके सिंह ने रोडवेज पहुंचकर एआरएम दीपक सक्सेना, रोडवेज कर्मी चालक सत्यभान, नदीम से घटना की जानकारी की। उधर रोडवेज कर्मचारियों ने पुलिस को हमले से संबंधित मोबाइल क्लिपिंग भी सौंपी है। रोडवेज चालक-परिचालक की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस को हमलावर आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है।