{"_id":"578931c34f1c1b2b0d13d896","slug":"roadways-in-the-car-on-the-side-seemingly-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में रोडवेज की साइड लगने पर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में रोडवेज की साइड लगने पर किया हंगामा
Sat, 16 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
बस-कार की बाद नजीबाबाद में हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
जलालाबाद में गांव कोटकादर निवासी मुशर्रफ दिल्ली में रहकर कारोबार करता है। वह शुक्रवार को परिवार सहित कार से कोटकादर जा रहा था। शुक्रवार दोपहर कार जलालाबाद में फ्लाईओवर के निकट पहुंची तभी मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस यूपी 21एएन 1757 की साइड लगने से कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से कार में सवार लोगों मुशर्रफ, कसीम, नूरजहां सहित महिलाओं व बच्चों में चीख-पुकार मच गई। रोडवेज बस चालक बस को नजीबाबाद रोडवेज डिपो ले आया। नजीबाबाद पहुंचकर मुुशर्रफ व कसीम ने हंगामा करते हुए बस चालक के साथ धक्कामुक्की की। घटना की सूचना मिलने पर रोडवेज कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों में बीचबचाव कराकर मामला निपटाया। उधर, बृहस्पतिवार देर रात नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर गांव चौगांवा के निकट ट्रक व कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार पलट गई। कार चालक गांव सिकंदरपुर बसी निवासी आदेश हादसे में बाल-बाल बच गया। ट्रक चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।