फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Returning from the date the person attacked

तारीख से लौट रहे व्यक्ति पर हमला किया

Thu, 10 Sep 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 10 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
नगीना। मुकदमे की तारीख से लौट रहे एक व्यक्ति पर गांव में तीन युवकों ने हमला बोल दिया तथा विरोध करने पर दो फायरिंग की। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और पथराव हुआ। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु सीएचसी ले जाया गया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन



क्षेत्र के गांव हुरनंगला निवासी 55 वर्षीय हुकम सिंह का पड़ोसी सुशील कुमार से वर्ष 2006 में विवाद हो गया। विवाद में सुशील पक्ष के एक युवक की मौत हो गई। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन


 गुरूवार को इसी मुकदमे की तारीख थी। हुकम सिंह बाइक द्वारा बिजनौर से गांव लौट रहा था। बिजनौर जजी से ही बाइक पर तीन युवक उसके पीछे लग गए। गांव के बाहरी छोर पर हुकम सिंह का पुत्र परचून की दुकान करता है।  आरोपी युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वह बाइक लेकर भाग निकला। दूसरे पक्ष का घर भी हुकम सिंह के घर के सामने है। घर पहुंचने पर आरोपियो ने तमंचे से हुकम सिंह के ऊपर दो फायर किए। लेकिन वह बच गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। इस दौरान एक ईट हुकम सिंह के पैर में लगी।


घायल हुकम सिंह को उपचार हेतु सीएचसी नगीना ले जाया गया। सूचना पर गांव में पुलिस पहुंच गए है। सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed