फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Restricted drugs consignment recovered

प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद

Wed, 17 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के चांदपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने पुलिस को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बरामद की है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाई की बिक्री की मिल रही शिकायतों के चलते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम हरकत में आ गई है। सोमवार को रात में ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ लेकर मंडी कोटला स्थित पीके मेडिकोज पर छापामारी की।
विज्ञापन


ड्र्ग इंस्पेक्टर ने बताया कि छापामारी में टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की है। मेडिकल स्टोर संचालक प्रशांत कुमार ने टीम को बताया कि यह भैंसों को लगाया जाता है। इससे दूध की मात्रा बढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर के मुताबिक मेडिकल स्टोर स्वामी ने बरामद दवाईयों का क्रय एवं विक्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए। बरामद दवाईयों का नमूना जांच एवं विश्लेषण हेतु राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जा रहा है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को मौके से हिरासत में ले लिया।


कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल स्टोर संचालक का चालान कर दिया गया है। उधर, मेडिकल स्टोर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम की छापामारी के बाद देर रात तक थाने पर व्यापारी व नगर के मेडिकल स्टोर संचालक एकत्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed