फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report on four including father and son

पिता-पुत्र समेत चार पर रिपोर्ट

Mon, 17 Apr 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 17 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में इंसाफ नहीं मिलने पर मंडावर थाने में किसान धर्मवीर के खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगाने के बाद पुलिस जाग गई है। इस मामले में धर्मवीर की पत्नी ने जमीन कब्जाने वाले व्यक्ति समेत चार लोगों के  खिलाफ एससी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, बसपा नेताओं ने रविवार को सीओ सिटी असित श्रीवास्तव से मिलकर सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने और रिपोर्ट में लेखपाल का नाम शामिल कराने की मांग की।
विज्ञापन


मंडावर थाने के गांव राजारामपुर निवासी 50 साल के किसान धर्मवीर सिंह ने शनिवार को मंडावर थाने में  समाधान दिवस के दौरान खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली थी। धर्मवीर का आरोप था कि गांव रघुनाथपुर निवासी उदयराम चौहान ने उसकी पट्टे की जमीन पर कब्जा कर लिया है और गन्ना नहीं काटने दे रहा। उदयराम चौहान ने उसे जमीन में गाड़ने की धमकी दी है। झुलसे धर्मवीर को दिल्ली के सफदरजंग  अस्पताल रेफर किया गया। अब धर्मवीर की पत्नी संतोष देवी ने उदयराम  चौहान, उसके बेटे अरविंद,  मोखा व रामलाल के खिलाफ मंडावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


संतोष के मुताबिक 15-16 साल पहले उसके पिता को जमीन का पटटा मौजा अजमेलीपुर में मिला था। इस पर वे तभी से काबिज हैं। उदयराम की जमीन उनके पट्टे की जमीन के पास है। लेखपाल से गलत नाप-तौल कराकर उदयराम ने उनका 12 बीघा में खड़ा गन्ना काट लिया। शनिवार को धर्मवीर फरियाद लेकर मंडावर थाने पहुंचा तो कोई सुनवाई नहीं हुई । इस पर धर्मवीर ने तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। धर्मवीर के साथ गए लोगों ने ही उसे बचाने की कोशिश की। पुलिस ने आग बुझाने में कोई मदद नहीं की। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को धनीराम के नेतृत्व में बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल ग्रामवासियों के साथ एसपी से मिलने गया। उनके न मिलने पर सीओ सिटी असित श्रीवास्तव से मिलकर बसपा नेताओं ने कहा कि लेखपाल ने धर्मवीर का खूब उत्पीड़न किया। मंडावर पुलिस ने उचित धाराओं में  रिपेार्ट दर्ज नहीं की है। लेखपाल का नाम भी रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है। उनका आरोप था कि दरोगा पीड़ित से रुपये भी लिए थे। सीओ ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र सागर, राकेश कुमार सिंह, समर सिंह, मुन्ना  सिंह, कविराज  सिंह समेत कई नेता व ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed