फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Registrar Kanoongo altercation in revenue inspector

रजिस्ट्रार कानूनगो-राजस्व निरीक्षक में नोकझोंक

Sun, 25 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 25 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर बूथों के रूट चार्ट जमा करने को लेकर तहसील के रजिस्ट्रार  कानूनगो और शेरकोट परगना के राजस्व निरीक्षक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बाद में हाथापाई तक  की नौबत आ गई। वहां मौजूद राजस्व कर्मचारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह का कहना है कि वह रुड़की का रहने वाला है। शनिवार को जब वह शेरकोट परगना के विधानसभा चुनाव से संबंधित बूथों के रूट    चार्ट जमा करने के लिए  रजिस्ट्रार कानूनगो के पास गया तो कंप्यूटर में हुई एक गलती को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो मुनेश  चंद शर्मा ने उनके साथ बदसलूकी कर पीटने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

अफरातफरी मचने पर वहां मौजूद अन्य लोगों ने किसी प्रकार  से बीच-बचाव किया। राजस्व निरीक्षक का आरोप है कि रजिस्ट्रार  कानूनगो का व्यवहार उनके प्रति संतोषजनक नहीं है। वे हमेशा  अभद्र व्यवहार करते। यह पहली बार नहीं है। वह इससे पहले भी  कई बार उनके साथ अभद्रता कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह मौके से नहीं हटते तो रजिस्ट्रार कानूनगो उनके साथ मारपीट कर सकते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ राजस्व कर्मचारियों ने  इस घटना को शर्मनाक बताया है जबकि रजिस्ट्रार कानूनगो मुनेषचंद शर्मा ने राजस्व निरीक्षक  के लगे आरोपों को गलत बताया  है। इस मामले में एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह का  कहना है कि  मामला संज्ञान में आ गया है। वह मामले की निष्पक्ष जांच कर  कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed