{"_id":"5777ff594f1c1b615679c873","slug":"raped-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को हवस का शिकार बनाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को हवस का शिकार बनाया
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बना डाला। महिला ने अपने तलाकशुदा पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, क्षेत्र के एक अन्य गांव निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
साहनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। उसकी 12 वर्षीय पुत्री अपने पिता के साथ ही रह रही थी। महिला ने पुलिस को तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी ने कुछ समय पूर्व अपनी पुत्री को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि उसने बेटी को किसी को आपबीती सुनाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पिता के करतूतों से तंग आकर बेटी ने किसी तरह घर से भागकर नजीबाबाद क्षेत्र के ही एक गांव में रह रही अपनी मां को घटना बताई। दोनों गांवों के ग्राम प्रधानों ने पुलिस से संपर्क कर किशोरी के साथ घटी घटना की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए दुराचार की शिकार किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। उधर, रायपुर मार्ग पर स्थित एक गांव में रहने वाली महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर दुराचार करने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने महिला की ओर से मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुत्रवधू की आबरू लूटी
हल्दौर । नजीबाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की शादी करीब सात माह पूर्व थाना क्षेत्र के एक कस्बे के युवक के साथ हुई थी। विवाहिता के पति को कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में चोट लग गई थी । वह अपनी मां के साथ मुरादाबाद में उपचार कराने गया था। घर पर विवाहिता व उसका ससुर था। विवाहिता के अनुसार 22 जून को उसके ससुर ने उसके साथ दुराचार किया । आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी दी। वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घटना के एक दिन बाद घर लौटे पति व सास को आपबीती बताई। पीड़ित विवाहिता ने मायके वालों को बताया। मायके वाले पीड़िता को लेकर हल्दौर थाने पहुंच मामले की शिकायत पुलिस से की। महिला के मायके वाले एसपी से मिले। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के हल्दौर पुलिस को निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी किशोर जेल भेजा
बढ़ापुर। पुलिस ने सात माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर को किशोर न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को 14 दिन की रिमांड पर किशोर बंदीगृह मुरादाबाद भेजा गया है। बढ़ापुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में अपनी सात माह की बच्ची के साथ पड़ोस के 12 वर्षीय किशोर द्वारा बलात्कार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी किशोर को घर के पास से गिरफ्तार किया था।