{"_id":"614f2db28ebc3e1ab542aefc","slug":"rachit-murder-case-nsa-action-has-been-taken-against-accused-asif-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर रचित हत्याकांड: आरोपी आसिफ पर एनएसए की कार्रवाई, पांच आरोपियों पर पहले लग चुका गैंगस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजनौर रचित हत्याकांड: आरोपी आसिफ पर एनएसए की कार्रवाई, पांच आरोपियों पर पहले लग चुका गैंगस्टर
Sat, 25 Sep 2021 07:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 25 Sep 2021 07:41 PM IST
सार
बिजनौर में रचित हत्याकांड के मामले में आरोपी आसिफ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। अब आरोपी आसिफ के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। बताया गया कि इस मामले में चार और आरोपियों पर भी एनएसए लगेगी।
विज्ञापन
घटना से संबंधित फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के हल्दौर में रचित हत्याकांड में शामिल रहे आसिफ पर रासुका की कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपियों में शामिल रहे चार अन्य पर भी एनएसए लगेगी। हालांकि पुलिस अभी इनकी जमानत अर्जी दाखिल होने का इंतजार कर रही है। इस मर्डर केस में पहले ही पांच पर गैंगस्टर भी लग चुकी थी।
विज्ञापन
ये था मामला
फरवरी में थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव सिहोरा गिरधर निवासी रचित (27 वर्ष) पुत्र धर्मेंद्र सिंह की कस्बा झालू में सरेआम बाजार में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। रचित हत्याकांड से जिले का माहौल खराब होते-होते बचा था। पुलिस ने मौके से ही शारिक, शादाब, शहवार और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया था। हत्याकांड में शामिल मुख्य पांचवा आरोपी आसिफ फरार हो गया था। जिसे बाद में पकड़कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: बिजली को लगा चोरी का ‘करंट’, विभाग को 2100 करोड़ का घाटा, पढ़िए अमर उजाला की खास रिपोर्ट
विज्ञापन
इस हत्याकांड में मोहम्मद नाजिम, जॉनी, रितिक, मतीन, समीर शेख, वाजिद भी शामिल पाए गए थे। कुल 11 आरोपियों को जेल भेज गया। मामले में मुख्य पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई। अब जेल में बंद आसिफ पुत्र हसनैन आब्दी उर्फ नईम निवासी मोहल्ला सादात कस्बा झालू के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। बता दें कि आसिफ की जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल होते ही हल्दौर पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला सच: दो दशक में अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा मौलाना कलीम सिद्दीकी, पढ़ें शुरू से आखिरी तक की कहानी
रचित हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रहे आसिफ पर एनएसए की कार्रवाई की गई है। आसिफ समेत पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। - कुलदीप गुप्ता, सीओ सिटी