फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Private hospital in her left foot Needle

निजी अस्पताल में बच्ची के पैर में छोड़ दी निडिल

Tue, 19 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 19 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Private hospital in her left foot Needle
बिजनौर जिला अस्पताल में आप्रेशन के लिए लाई गई बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में चिकित्सक और स्टाफ की लापरवाही से आठ दिन की एक बच्ची की जिंदगी पर बन आई। स्टाफ ने बच्ची के पैर में निडिल छोड़ दी। सोमवार को बच्ची की मां ने ध्यान दिया तो सबके होश उड़ गए। माता-पिता बच्ची को लेकर डीएम बी चंद्रकला से मिले। डीएम ने बच्ची को तुरंत सरकारी अस्पताल भेजवाया। वहां पर ऑपरेशन के बाद निडिल को निकाला गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद के हिमालयन कॉलोनी निवासी स्वदेश की पत्नी ने एक निजी अस्पताल में दस जुलाई को बच्ची को जन्म दिया था। कुछ देर बाद ही बच्ची के हाथ-पैर नीले पड़ गए, तो बिजनौर में एक निजी चिकित्सक के यहां लाया गया। यहां उसके दाएं पैर की नस में निडिल लगाई गई। 16 जुलाई को बच्ची के पैर से निडिल निकालकर घर भेज दिया गया। सोमवार को जब मासूम को दोबारा बिजनौर दवाई के लिए ला रहे थे, तो उसकी मां का ध्यान उसके दाएं पैर पर गया। बच्ची के पैर की नस में निडिल का हिस्सा रह गया था। इस पर शिकायत के लिए उसके परिजन बच्ची के साथ डीएम के पास गए। डीएम ने बच्ची को जिला अस्पताल भेजवाया और सीएमओ व नोडल अधिकारी की मौजूदगी में बच्ची का आपरेशन कराकर पैर से निडिल निकाल दी। बच्ची को अब खतरे से बाहर बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed