{"_id":"58b7124e4f1c1bbe1c831cf0","slug":"police-tried-to-offer-container","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर कंटेनर चढ़ाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर कंटेनर चढ़ाने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शहर कोतवाली पुलिस ने बैराज मार्ग से कंटेनर में लादकर ले जाए जा रहे 20 बैलों के साथ दो तस्करों को दबोचा है। बाकी तस्कर भाग निकले। इस दौरान तस्करों ने पुलिस पार्टी पर कंटेनर चढ़ाने की कोशिश भी की। सभी पशु कटान के लिए मुरादाबाद ले जाए जा रहे थे।
शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक पुलिस ने बैराज मार्ग पर माउंट लिट्रा जी स्कूल के पास मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे एक कंटेनर को रोकने की कोशिश की तो चालक ने जान से मारने के इरादे से कंटेनर पुलिस पार्टी पर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी करके कंटेनर को रोक दिया। कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें 19 बैल जिंदा मिले, जबकि एक बैल मृत मिला। पुलिस ने दो तस्कर मुरादाबाद जिले के गांव करौला निवासी अकबर व मुजफ्फनगर जिले के संभलहेड़ा निवासी रिजवान को दबोच लिया। बाकी तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए सभी बैलों को बैराज स्थित गौशाला भेज दिया है। कोतवाल के मुताबिक बैल मुरादाबाद कटान के लिए ले जा रहे थे।