फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police raid in Kabbadi market

कबाड़ी मार्केट में पुलिस की छापेमारी

Sat, 29 Dec 2018 12:20 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 29 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police raid in Kabbadi market
नजीबाबाद में कबाड़ी मार्केट में चोरी का विद्युत तार। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद  में कबाड़ी मार्केट में छापामार कर पुलिस ने लाखों    रुपये का बिजली तार व कीमती सामान बरामद किया है। बरामद किए गए बिजली के सामान की अनुमानित कीमत विद्युत निगम ने 40 लाख से अधिक होने का दावा किया है। पुलिस के पहुंचने से  पहले ही गोदाम मालिक और अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, जाब्तागंज चौकी प्रभारी संजय यादव, रामवीर सिंह और एसओजी टीम के नेतृत्व में पुलिस बल ने शुक्रवार शाम पालोमल कॉलोनी स्थित कबाड़ी मार्केट में भूरे के गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी    के दौरान काफी बड़े गोदाम में बिजली के एल्यूमीनियम, लोहे    और एबीसी कंडक्टर तार बरामद किए गए। ट्रांसफार्मर से विद्युत लाइन जोड़ने वाली बड़ी संख्या में लीड व अन्य कीमती सामान भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस की छापेमारी की सूचना मिलने पर गोदाम मालिक तथा उसके साथी मौके से फरार हो  गए। जानकारी मिलने पर विद्युत निगम के एसडीओ विकास कुमार, जेई अरुण कुमार भी मौके पर   पहुंच गए। निगम के अधिकारी ने बताया कि गोदाम से बरामद बिजली सामान की कीमत करीब 40 लाख से अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कराएगा विद्युत निगम
नजीबाबाद में बिजली का लाखों का सामान कबाड़ियों तक कैसे पहुंचता था, कहां से बिजली का सामान चोरी किया जाता था। बिजली का सामान चोरी कराने में बिजली कर्मचारी शामिल तो नहीं हैं, इन सब बिंदुओं को लेकर पुलिस और विद्युत निगम को तह तक पहुंचना है। एसडीओ विकास कुमार का कहना है कि विद्युत निगम सभी बिंदुओं को लेकर जांच कराएगा। आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed