{"_id":"5803c4aa4f1c1b6e52293731","slug":"police-murder-husband-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पति को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी पति को पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले के नजीबाबाद में पुलिस ने दो माह बाद पत्नी के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया।
नजीबाबाद पुलिस ने चार अगस्त की शाम मोहल्ला मुनीरगंज निवासी ममलूक इलाही के घर से उसकी पत्नी शाजिया का शव बरामद किया था। पुलिस को घर पर कोई भी नहीं मिला था। प्रथम दृष्टया शाजिया की हत्या कर परिजनों के फरार होने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। मृतका शाजिया के भाई की ओर से जीजा ममलूक इलाही और उसके परिजनों शमशाद, मतलूब, अब्दुल इलाही, अब्दुल मलिक, शाहीन, अब्दुल कुद्दूस, आयशा, शन्नो, रब्बी, नबीला, सुंबुल के खिलाफ दहेज के प्रताड़ित करते हुए शाजिया की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार रात पुलिस ने हत्यारोपी ममलूक इलाही को अम्दू खां चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया। अन्य की तलाश जारी है।