फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pelting fiercely revenge and sabotage

रंजिश में जमकर पथराव और तोड़फोड़

Sun, 25 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 25 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pelting fiercely revenge and sabotage
मुस्सेपुर में दो पक्षों में हुए पथराव के बाद घर में पड़े पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली देहात  में गांव मुस्सेपुर में रंजिश में दो पक्षों  के बीच संघर्ष के बाद जमकर पथराव हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर के दरवाजे            तक तोड़ डाले। पथराव और तोड़फोड़ से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया। संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात के गांव मुस्सेपुर  में मुख्तार और ताहिर पक्ष में किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। रविवार की शाम दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि ताहिर पक्ष ने मुख्तार पक्ष पर जमकर पथराव कर दिया। इसके बाद मुख्तार पर लाठी डंडों से          हमला बोल दिया। पथराव में मुख्तार के घर के खिड़की व दरवाजे तक टूट गए। हमले में मुख्तार, उसकी चाची सलमा व चचेरा भाई जलील अहमद घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने पीएचसी भर्ती कराया। मुख्तार ने बताया कि दूसरे पक्ष ने उसके साथ मारपीट भी की है।  इससे उनके पैर की हड्डी भी       टूट गई है। मुख्तार पक्ष ने ताहिर,आबिद, फुरकान, नूर इश्तयाक, फजरूद्दीन, फईम के खिलाफ  थाने में  तहरीर दे दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई  होगी। उधर, ग्रामीणों ने कहा कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है।  दोनों पक्षों में आए दिन छोटी  मोटी घटनाएं होती हैं। रविवार की शाम को भी मामूली  विवाद में दोनों पक्षों के बीच  मारपीट हो गई।
विज्ञापन


दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात लोग जख्मी 
अफजलगढ़ में गांव नावका में नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में धारदार हथियारों के हमले में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चार घायलों को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू  कर दी है। शनिवार शाम गांव के धर्मपाल और नन्हें के बीच नाली की सफाई को लेकर कहासुनी हो गई। धर्मपाल पक्ष का कहना है कि नन्हें सिंह की ओर से नाली में गंदगी आती है। वह गंदगी करने को मना करते हैं, तो वह गाली गलौज  पर उतारू हो जाते हैं। नन्हें सिंह का आरोप है कि वह सफाई कर रहे थे,  तभी धर्मपाल पक्ष अभद्रता करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में  भिड़ंत हो गई।  दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर लोग आमने-सामने आ गए। संघर्ष में नन्हें, तिलका देवी, , गौरव कुमार, रेनू देवी और दूसरे पक्ष से धर्मपाल  सिंह, कौशल देवी, संजय सिंह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चार गंभीर रूप से घायलों को बाहर रेफर कर दिया गया है। उधर, कोतवाल राजकुमार शर्मा के मुताबिक मामला संज्ञान में आ गया है। दो लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed