फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   pedda kand mein talab kiya

सीजेएम कोर्ट ने पेद्दा कांड का आरोपी किया तलब

Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पेद्दा हत्याकांड में विवेचना अधिकारी शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मामले में नामजद नितिन के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (पोस्को) एक्ट बढ़ाने की मांग की है। सीजेएम अर्पणा पांडे ने नितिन को बुधवार जेल से तलब किया है। 
विज्ञापन


आईओ के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद ही युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी को महाराजगंज जेल शिफ्ट करने के प्रार्थना पत्र का निस्तारण होगा। बता दें कि 16 सितंबर को गांव पेद्दा में हुए विवाद में एक पक्ष के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कई ग्रामीण घायल हुए थे। इस घटना में युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी सहित कई आरोपी जेल में हैं। ऐश्वर्य
विज्ञापन

चौधरी को प्रशासनिक आधार पर महाराजगंज जेल शिफ्ट किए जाने के लिए जेल अधीक्षक के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 

मंगलवार को इस मामले में दोनों पक्षों ने अपने तर्क रखे। इसी दौरान विवेचना अधिकारी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि आरोपी नितिन पर पॉस्को एक्ट के तहत भी मामला बनता है। इसलिए इसके तहत भी नामजद किया जाए। सीजेएम ने इस पर नितिन को बुधवार को जेल से तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed