{"_id":"5862b2ed4f1c1b741aeec2bb","slug":"pedda-attack-case-witness","type":"story","status":"publish","title_hn":" पेद्दा कांड के गवाह पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेद्दा कांड के गवाह पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में काम सीखकर साइकिल से घर लौट रहे पेद्दा कांड के गवाह पर राणा फार्म के निकट बाइक सवार युवकों ने घेर कर उसका सिर फोड़ डाला।। युवक पर हमले की सूचना पर पुलिस के अफसर दौड़ पड़े। युवकों की तलाश की, पर कोई नहीं मिला। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पेद्दा के करामत का लड़का शाहरूख पेदद कांड का गवाह र्है। वह गांव आदिल के साथ बिजनौर में एक मिस्त्री के पास मैकेनिक का काम सीख रहा हैं। दोनों मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे साइकिल से गांव वापस जा रहे थे। शाहरूख के मुताबिक राणा फार्म के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी साइकिल रोक ली और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आदिल वहां से भाग गया। बाइक सवार युवकों ने शाहरूख पर जानलेवा हमला करते हुए सिर में डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया और फरार हो गए। बाद में सीओ सिटी असित श्रीवास्तव, कोतवाल शैलेंद्र प्रताप ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन