फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One's death during a feast

दावत के दौरान एक की मौत

Mon, 08 May 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 08 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में दावत खाने के दौरान एक व्यक्ति की सदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने आयोजक पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव कासमपुर लेखराज निवासी दिनेश सैनी ने गांव चकगोर्वधन निवासी हरपाल सिंह की जमीन बटाई पर ले रखी थी। हरपाल सिंह का दिनेश के घर आना-जाना था। परिजनों के मुताबिक, रविवार दोपहर हरपाल दिनेश के घर आया और फसल का हिसाब करने के बहाने उसे घर ले गया। 
विज्ञापन


वहां दावत के दौरान दिनेश की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनेश  के भाई रामकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर हरपाल पर जहर देकर दिनेश की हत्या करने का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि हरपाल ने दिनेश से डेढ़ लाख की नकदी और आभूषण भी लिए थे। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकिरण ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed