फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nhtur bury the bodies in dispute standoff

नहटौर में शव दफनाने के विवाद में तनातनी

Thu, 30 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 30 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से तनातनी का माहौल पैदा हो गया। लोगों के समझाने पर दोनों पक्ष बमुश्किल  शांत हुए। इसके बाद लोगों ने शव  को दफना दिया।
विज्ञापन

गांव जसमौरा निवासी इशाहक अहमद की 90 वर्षीय पत्नी रईसा का निधन हो गया था। उसे गांव के कब्रिस्तान में दफनाने के लिए लोग ले गए। दफनाने के लिए कब्र खोद दी गई। कब्रिस्तान के पास ही स्थित स्कूल स्वामी फुुरकान अहमद ने कब्र स्कूल के रास्ते में खोदने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। कब्र दूसरे स्थान पर खोदने की बात कही। कई ग्रामीणों ने खोदी कब्र को सही बताते हुए उक्त भूमि को कब्रिस्तान का हिस्सा बताया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ता देख लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। थानाध्यक्ष अता मोहम्मद ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed