फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman killed in mysterious circumstances

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 09 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in mysterious circumstances
महिला की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रेहड़ में गांव नारायनवाला में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के भेज दिया। मृतका के ससुराल वाले घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

 कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नसीरी निवासी महेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जून 2012 को उन्होंने बड़ी बेटी ममता की शादी गांव नारायनवाला निवासी चंद्रपाल पुत्र हरपाल से  की थी। विवाहिता का पति शराब का आदी था। हालांकि विवाह से पहले आरोपियों ने यह बात छुपाकर रखी। शादी के कुछ समय बाद पति ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार उसे दहेज में 50 हजार रुपये लाने के लिए मायके भेजा। 
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। मायके वाले लड़की को समझाबुझाकर फिर ससुराल भेज दिया। शुक्रवार की सुबह उसका शव का कमरे में फांसी के फंदे लटका मिला। उसका गला दुपट्टे से बांधा गया था। पड़ोसियों ने उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मायके में दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उसके अंतिम संस्कार की फिराक में लगे थे। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के हंगामे के बाद आरोपी ससुराल के लोग  घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ मिली तहरीर पर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। उधर, कार्यवाहक प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed