फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   murder of boy in pamdawali

पमड़ावली में युवक का भेजा उड़ाया

Fri, 20 May 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Fri, 20 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
murder of boy in pamdawali
पमड़ावली में युवक की हत्या पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में कोतवाली देहात के गांव पमड़ावली में अपने भाई के साथ खेत में नलकूप से पानी देने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली युवक के सिर में लगी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात डा. धर्मवीर सिंह और सीओ नगीना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।  मृतक के भाई ने गांव के दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

 कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर मान उर्फ पमड़ावली निवासी 30 साल का कुलदीप कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह अपने बड़े भाई गजेंद्र सिंह के साथ  बृहस्पतिवार की रात गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपने नलकूप से  खेतों में खड़ी फसल को पानी देने गए थे। गजेेंद्र सिंह के मुताबिक रात में करीब तीन बजे कुलदीप नलकूप के पास चारपाई पर सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह खेत में पानी देखने के लिए गया था। इस दौरान गजेंद्र को नलकूप के पास गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गजेंद्र भागकर नलकूप के पास पहुंचा तो देखा तो एक व्यक्ति ने कुलदीप को पकड़ रखा है। दूसरे ने उसके सिर में गोली मार दी। यह देखा गजेंद्र के होश उड़ गए वह शोर मचाता हुआ गांव सलेमपुर गधेली की ओर भागा। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गए।
कातिल वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके की ओर दौड़ी। एसपी देहात और सीओ नगीना गमलेश्वर विक्टोरिया को दी सूचना पर दोनों अफसर घटनास्थल पर पहुंचे ओर मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कुलदीप के बड़े भाई गजेंद्र सिंह की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुलदीप अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी व दो बच्चे दिव्य आठ वर्ष व शौर्य छह वर्ष को रोते बिलखता छोड़ दिया है।
बारात में आए युवक ने की छेड़खानी
मंडावली। क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में शामिल युवकों द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ पर लड़की पक्ष के लोगों ने युवकों की पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार देर शाम घटना होने के बाद शुक्रवार सुबह युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी सौंप दी।

बाद में मामले को निपटाने के लिए लड़की पक्ष के कुछ लोग युवकों को समझाने उनके घर पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed