फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Minor student and youth from Jammu and Kashmir and recovered

नाबालिग छात्रा व युवक जम्मू-कश्मीर से हुए बरामद

Thu, 04 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 04 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गैर संप्रदाय के युवक के साथ गई नाबालिग छात्रा व आरोपी को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के पड़गांव जिले से बरामद कर लिया है। छात्रा के बरामद होने पर हिंदू जागरण मंच की चार अगस्त को आरोपी के गांव काजीवाला में प्रस्तावित महापंचायत स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन

एक इंटर कॉलेज की छात्रा को शादीशुदा युवक 20 जुलाई को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में उबाल आ गया था। मामले को लेकर 28 जुलाई को गांव तीबड़ी में हिंदू जागरण मंच के बैनरतले पंचायत आयोजित की गई थी। सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा ने हिंदू संगठन के लोगों को एक सप्ताह के भीतर किशोरी को बरामद करने का आश्वासन दिया था। हिंदू संगठन के लोगों ने छात्रा के बरामद नहीं होने पर चार अगस्त को आरोपी युवक के गांव काजीवाला में महापंचायत बुलाने का एलान किया था। पुलिस ने बुधवार को छात्रा व आरोपी युवक को जम्मू कश्मीर के जिला पड़गांव से बरामद कर लिया है। दोनों को लेकर पुलिस बिजनौर वापस आ रही है। शहर कोतवाल राजवीर सिंह ने किशोरी व आरोपी युवक को बरामद करने की पुष्टि की है। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैंस ने महापंचायत स्थगित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed