{"_id":"587a6c834f1c1b8327baa52e","slug":"millions-wood-caught-the-second-time-in-ten-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में दूसरी बार लाखों की लकड़ी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस दिन में दूसरी बार लाखों की लकड़ी पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में जलालाबाद-कल्हेड़ी क्षेत्र में लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने 10 दिन के भीतर दूसरी बार लाखों रुपये की खैर की लकड़ी बरामद की।
सूचना पर बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के कर्मचारियों ने जलालाबाद के राहूखेड़ी क्षेत्र में एक खाली प्लॉट में पड़ी खैर की कई क्विंटल लकड़ी अपने कब्जे में ली। पांच जनवरी को जलालाबाद क्षेत्र में ही कल्हेड़ी रेलवे क्रॉसिंग के निकट छापा मारकर वन विभाग की टीम ने कई लाख रुपये मूल्य की खैर की लकड़ी बरामद की थी। विभाग ने लकड़ी से भरा एक ट्रक, एक बाइक तथा कई साइकिलें अपने कब्जे में लीं थीं। 10 दिन बाद ही जलालाबाद के राहूूखेड़ी क्षेत्र में खाली प्लॉट से कई क्विंटल खैर की लकड़ी मिलना इस बात को साबित करता है कि क्षेत्र के लकड़ी माफिया के हौसले बुलंद हैं। वन दरोगा कोमल सिंह, चंदन सिंह, राकेश ने सूचना पर शनिवार को राहूखेड़ी के निकट दो अलग-अलग स्थानों पर खैर की कई क्विंटल लकड़ी कब्जे में ली। लकड़ी माफिया छापामारी से पहले ही भाग निकले।
बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के डीएफओ प्रवीण कुमार राघव ने बताया कि पकड़ी गई लकड़ी लगभग 20 क्विंटल है। उन्होंने वन विभाग द्वारा लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू करने की जानकारी दी। पांच जनवरी को कल्हेड़ी रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र से बरामद लाखों रुपये की खैर की लकड़ी का कारोबार करने वाले माफिया तक पहुंचने में वन विभाग जुटा है।
विज्ञापन
डीएफओ ने बताया कि हरियाणा के जिस ट्रक से लकड़ी बरामद हुई थी, उसके मालिक को वन विभाग ने नोटिस जारी किया है। उन्होंने घटनास्थल से बरामद हुई बाइक के मालिक को भी चिह्नित कर नोटिस जारी करने की जानकारी दी। बताया कि जल्द ही कल्हेड़ी रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र से बरामद हुई खैर की लकड़ी से जुड़े माफिया का पता लगने की संभावना है।