फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maulana couple looting

मौलाना दंपति से लूटपाट

Wed, 24 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Maulana couple looting
लूटपाट के शिकार मौलाना - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जामा मस्जिद बिजनौर के इमाम व जमीयत शबाबुल इस्लाम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी मौलाना अनवारूल हक और उनकी पत्नी परिवार के साथ कार से लौट रहे थे। बदमाशों ने नजीबाबाद क्षेत्र में खिदरीपुरा के निकट उन्हें रोककर 50 हजार की नकदी और जेवर लूट लिए। बदमाशों ने मौलाना के एक साल के पुत्र के गले पर चाकू रखकर दोनों को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने मौलाना के पत्नी के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इस घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ और थाना प्रभारी के मुताबिक इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद के गांव अकबरपुर आंवला निवासी इस्लाम अली के मुताबिक उनका पुत्र अनवारूल हक पत्नी और एक साल के पुत्र अताउल हक के साथ सोमवार की देर रात बिजनौर से कार से अपने गांव लौट रहा था। इनोवा सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने नजीबाबाद-नगीना मार्ग पर खिदरीपुरा के निकट उनकी कार के आगे अपनी कार लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला  करने के बाद तमंचों के बल पर परिवार को आतंकित करके 50 हजार रुपये व जेवर लूट लिए। बदमाशों ने मौलाना की पत्नी के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इसके बाद बदमाश दोनों को  बेहोशी की हालत में वहां छोड़ गए। होश आने पर मौलाना की पत्नी की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। इस मामले में किरतपुर थाने के गांव चंदापुरा ;बहुपुरा निवासी इसरार, मुजफ्फरनगर जिले के गांव नयागांव निवासी जाफर, बिजनौर के गांव बख्शीवाला निवासी शहबाज अंसारी, बिजनौर निवासी ताहिर व नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed