फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Man-eating dogs killed young man

आदमखोर कुत्तों ने युवक को नोंचकर मार डाला

Sun, 16 Apr 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 16 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
नहटौर  में आदमखोर कुत्तों ने हमला करके 20 साल के मानसिक दिव्यांग युवक को मार डाला। कुत्तों ने उसके शव को बुरी तरह से नोंच डाला। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। युवक के शव को गमगीन माहौल में दफना दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पीर शहीद काला निवासी जमाल अख्तर का पुत्र शादमान 20 वर्ष मानसिक दिव्यांग था। वह शारीरिक रूप से भी कमजोर था। बताया जाता है कि शादमान सुबह करीब चार बजे अकेला घर से निकल गया था। शादमान घूमता-फिरता मोहल्ला शीशग्रान में पहुंच गया। यहां मस्जिद के निकट आदमखोर कुत्तों के झुंड ने उसे घेरकर हमला बोल दिया। कुत्तों के झुंड ने उसे नोंच-नोंच कर मार डाला। उसके शव को कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा।
विज्ञापन

सुबह के समय जब लोग नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे थे तो आदमखोर कुत्तों को शादमान का शव नोंचते देखा। यह देखकर लोगों में खौफ फैल गया। इसके बावजूद उन्होंने किसी तरह शव नोंच रहे कुत्तों को वहां से भगाया। शादमान के साथ हुई घटना की खबर आग की तरह नगर में फैल गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। लोगों का कहना हैं कि मीट की दुकानों के आसपास रहनें वाले कुत्ते मीट के आदी हो गए थे। मीट नहीं मिलने के चलते वह पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। शादमान को तो उन्होंने मौत के घाट ही उतार दिया। इसके बाद उन्होंने शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed