{"_id":"58348ca74f1c1b262413b5c7","slug":"luteron-ka-gang-dabocha","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों का गैंग दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों का गैंग दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पकड़े गए लुटेरों के बारे में जानकारी देते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में क्राइम बांच और चांदपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन लुटेरों को दबोचा है। लुटेरों से पुलिस ने 4,63,500 रुपये बाइक और मोबाइल बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों में एक उधम सिंह गैंग का शूटर है। गैंग ने चांदपुर के दो व्यापारियों से समेत चार लूटपाट की घटना में अपना हाथ होना कबूल किया है। गैंग के एक सदस्य ने लूट के एक लाख रुपये बैंक खाते में डाल दिए थे। उसके बैंक का खाता सीज कर दिया है।
एसपी अजय साहनी के मुताबिक 13 नवंबर को चांदपुर में व्यापारी अनिल अग्रवाल से हुई पांच लाख की लूट व 17 नवंबर को चांदपुर के मोहल्ला कटारमल में व्यापारी विनोद कुमार से एक लाख 50 हजार की लूट के बाद चांदपुर पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को लुटेरों की तलाश में लगाया गया था। क्राइम ब्रांच की टीम व पुलिस ने नूरपुर मार्ग पर गांव बराल के पास नमकीन की बंद पड़ी फैक्ट्री के निकट से मुठभेड़ के दौरान चांदपुर के मोहल्ला काजीजादगान निवासी जुनैद , चांदपुर के मोहल्ला खेड़की निवासी सलीम और हल्दौर के गांव फजलपुर ढाकी निवासी शानू उर्फ कासिम को दबोचा है। एसपी ने बताया कि गैंग का सरगना जुनैद है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लुटेरों ने बताया कि व्यापारी अनिल अग्रवाल व विनोद कुमार के अलावा 22अगस्त को होमगार्ड से 50 हजार रुपये व व नौ सितंबर को बाइक सवार दंपति से कुंडल भी लूटे थे।
एसपी ने बताया कि जुनैद ने सात अगस्त 2016 को शहर कोतवाली क्षेत्र के एक दूधिया को लूटने के साथ 26 जुलाई 2015 को एक ट्रक को लूटने की कोशिश की थी। 2014 में जुनैद ने अपने गैंग के साथ गांव रशीदपुर गढ़ी में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में लाखों की लूट की थी। वह इस लूट में जेल भी गया था। गैंग बिजनौर के अलावा आसपास के जिलों में भी लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। जुनैद वेस्ट यूपी के शातिर उधम सिंह का गैग का शूटर है।
विज्ञापन
चांदपुर के नेहरू चौक निवासी बल्ली गैंग का कारतूस सप्लाई करता था। हल्दौर थाने के गांव फजलपुर ढाकी निवासी दो बदमाश सादिक उर्फ काले व वसीम मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने पकड़े गए गैंग से 4,63,500 रुपये , तीन तमंचे एक मोबाइल घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। एसपी ने बताया कि डीआईजी मुरादाबाद ने गैंग को दबोचने वाली टीम में शामिल क्राइम ब्रांच के प्रभारी प्रेमवीर राणा, दरोगा नरेश त्यागी, फतेह सिंह, अखिलेश प्रधान , सुमन कुमार चांदपुर के कोतवाल फतेह सिंह समेत पूरी टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।