फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Liquor shop watchman killed by beaten up in Bijnor city

Murder: बिजनौर में पीट-पीटकर हत्या, शराब की दुकान पर चौकीदारी करता था सोनू, जांच के लिए टीमें गठित

Fri, 05 Apr 2024 03:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Apr 2024 03:29 PM IST
सार

Murder in Bijnor: बिजनौर में शराब की दुकान के चौकीदार की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Liquor shop watchman killed by beaten up in Bijnor city
बिजनौर में हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में बृहस्पतिवार की रात को हलदौर गंज रोड स्थित गांव फतेहपुर कलां के पास एक शराब की दुकान के चौकीदार की डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चौकीदार कुतुबपुर गढ़ी निवासी सोनू (35) पुत्र श्यामलाल शराब की दुकान पर चौकीदारी करता था। बृहस्पतिवार की रात्रि कुछ लोग शराब लेने आए थे। इसी बीच शराब को लेकर कहासुनी हो गई। इसके आरोपियों ने सोनू को डंडों से पीटना शुरू कर दिया और अधमरा कर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौके पर पहुंची हीमपुर दीपा पुलिस व कैंटीन संचालक फतेहपुर निवासी बाबू ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। उधर, मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर

मृतक के भाई चुन्नूलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, थाना अध्यक्ष हीमपुर दीपा अनु कुमारी का कहना है कि कुछ लोग रात्रि में शराब लेने आए थे। शराब लेने को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद आरोपियों ने डंडों से पीटकर चौकीदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद इलाज के दौरान चौकीदार सोनू की मौत हो गई। जांच के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।

यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed