फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lawsuit against MLA

विधायक अशोक राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 19 Nov 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Sun, 19 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lawsuit against MLA
स्योहारा शुगर मिल में धरने पर प्रदर्शन करते तौल लिपिक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के स्योहारा शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक और दो लिपिकों के साथ मारपीट के मामले में भाजपा विधायक अशोक राणा व उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके बाद शुगर मिल को चालू करा दिया गया, लेकिन तौल लिपिकों ने मिल फिर से बंद करा दिया। गहमागहमी के बाद शाम करीब चार बजे मिल को पूरी तरह चालू कर दिया गया। मिल न चलने पर किसानों ने भी खूब हंगामा किया। मिल पर सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी तैनात कर दी गई है। विधायक समर्थकों ने भी गन्ना प्रबंधक, लिपिकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब छह बजे भाजपा विधायक अशोक राणा अपने समर्थकों के साथ शुगर मिल में आ धमके। मिल के गन्ना प्रबंधक बृजेश शर्मा, तौल लिपिक सुभाष विश्नोई व वीरभान शर्मा के साथ मारपीट की। विधायक गन्ना प्रबंधक को जाने से मारने की धमकी देकर वापस चले गए। इस घटना को लेकर काफी हंगामा मचा रहा। मिल को बंद कर दिया गया। देर रात पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। इसके बाद विधायक अशोक राणा व उनके 20-25 समर्थकों के खिलाफ धारा 147, 323, 504 में रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रात में ढाई बजे बंद कराई शुगर मिल को चालू करा दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब दस बजे तौल लिपिक इकट्ठा होकर मिल पहुंचे और हंगामा करके मिल को बंद करा दिया। तौल लिपिकों को मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह के अलावा एसडीएम कीर्ति आजाद व सीओ सतीश कुमार ने समझाने की कोशिश की, पर वे नहीं माने। कई बार उनसे वार्ता हुई। तौल लिपिक विधायक अशोक राणा को गिरफ्तार करने व अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह को मिल से हटाने की मांग कर रहे थे। उधर, किसान इकट्ठा होकर मिल पर पहुंचे और मिल को चालू कराने की मांग की। किसानों ने मिल न चलने पर धरना दे दिया। ढाई बजे मिल चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तौल लिपिक मिल के गन्ना कार्यालय पर पहुंचे और धरना देकर मिल को फिर बंद करा दिया। शाम चार बजे के बाद तौल लिपिकों को समझाने बुझाने के बाद मिल को पूरी तरह से चालू कर दिया गया है। पूरे घटनाक्रम के दौरान गन्ना प्रबंधक नजर नहीं आए। इस घटना के बाद बिड़ला चीनी मिल के सलाहकार श्याम बिहारी पाटोरिया शुगर मिल पहुंचे।
उधर, गांव ठाठजट निवासी विधायक के समर्थक जोगेंद्र सिंह ने गन्ना प्रबंधक बृजेश शर्मा, लिपिक सुभाष के खिलाफ जानलेवा हमला करने की पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर में कहा कि शुक्रवार को वह मिल में जब गन्ना पर्चियों की बात कर रहे थे। तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया व तमंचे से जान से मारने के इरादे से उन पर फायर किया गया। किसानों का उत्पीड़न कर रहे थे गन्ना प्रबंधक : विधायक विधायक अशोक राणा का कहना है कि गन्ना प्रबंधक बृजेश शर्मा किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। क्षेत्र के किसानों को गन्ने की पर्ची नहीं मिल रही थी। बृजेश शर्मा कांठ के रहने वाले हैं। उनका भाई किसानों से 260 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीद रहा है। भाई की पर्ची स्वीकृत की जा रही हैं। क्षेत्र के किसानों को पर्ची नहीं दी जा रहीं। किसान पर्ची के लिए बहुत परेशान हैं। छोटे किसान को एक-दो पर्ची मिल जाए तो वह गेहूं की बुवाई कर लेगा। किसानों की समस्या को लेकर वह पिछले तीन दिन से गन्ना प्रबंधक को फोन कर रहे थे। पर गन्ना प्रबंधक ने उनकी कॉल रिसीव नहीं की। विधायक ने कहा कि अगर किसी को गन्ना प्रबंधक के पास बात करने के लिए भेजा जाता था तो गन्ना प्रबंधक कह देते थे कि जीएम या मिल के सलाहकार श्याम बिहारी पाटोदिया से बात करो। वह शुक्रवार को गन्ना प्रबंधक को समझाने के लिए मिल में गए थे। विधायक ने गन्ना प्रबंधक के साथ मारपीट करने की बात से इंकार किया और कहा कि सिर्फ गन्ना प्रबंधक को समझाया गया कि वे क्षेत्र के किसानों को परेशान न करें। उन्होंने प्रशासन से बृजेश शर्मा की संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। विधायक ने कहा कि उन्होंने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
अनदेखी करने पर गुस्सा खा गए विधायक विवाद के पीछे विधायक की उपेक्षा बताई जा रही है। जानकारों के अनुसार मिल के गन्ना प्रबंधक द्वारा फोन नहीं उठाने पर विधायक भड़क उठे थे। इसलिए उन्होंने मिल में जाकर गन्ना प्रबंधक को पीट दिया। उन्हें बचाने आए दो लिपिकों पर भी हाथ साफ कर दिया गया। आरोप है कि विधायक कई दिन से गन्ना प्रबंधक को फोन कर रहे थे। गन्ना प्रबंधक विधायक की अनदेखी कर रहे थे। विधायक की कोई बात वह नहीं सुन रहे थे। इसी बात पर गुस्सा खाकर विधायक गन्ना प्रबंधक को सबक सिखाने के लिए मिल गए थे। उधर, विधायक के गन्ना प्रबंधक व दो लिपिकों के साथ मारपीट करने की गूंज शासन तक पहुंच गई है। शासन स्तर से इस बारे में अफसरों से रिपोर्ट मांगी जा रही है। अफसरों ने शासन को घटना के बारे में सब कुछ बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed