फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ladi district killed Badar

जिला बदर लाडी की हत्या

Sun, 31 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 31 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ladi district killed Badar
नहटौर। नजीबाबाद इलाके के शातिर अपराधी गुरप्रीत उर्फ लाडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव खजूराजट के जंगल में मिला। पुलिस के मुताबिक वह जिला बदर चल रहा था और गैंगवार के चलते उसका मर्डर  हुआ है।
विज्ञापन


नहटौर थाना क्षेत्र के गांव खजूराजट निवासी अशोक कुमार के फैजपुर चौराहे पर स्थित ईख के खेत में सड़क किनारे रविवार सुबह को एक शव पड़ा मिला।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहचान पत्र मिलने पर शव की शिनाख्त नजीबाबाद के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी गुरप्रीत उर्फ लाडी 28 वर्ष पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक गुरप्रीत को चार माह पूर्व पुलिस प्रशासन ने जिला बदर किया था।
विज्ञापन


उसके सीने और सिर में दो गोली मारी गई थी। शव के पास से एक नाइन एमएम का कारतूस भी मिला है। पुलिस मान रही है कि गुरप्रीत की हत्या कहीं ओर करके शव को यहां लाकर डाला गया है। हत्या की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां बलबिंदर ने गुरप्रीत के साथ रहे दो युवकों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट कराई है। बताया कि उसका पुत्र लक्सर में अपनी बहन के घर रह रहा था। शनिवार रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने गुरप्रीत को फोन किया था। बाद में उसको कार में बैठाकर ले गए थे।

आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश निकालने के लिए सरवनपुर निवासी मानिक राठी और बिजनौर निवासी मनोज राठी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरप्रीत की हत्या की है।

पुलिस के मुताबिक लाडी पर नजीबाबाद कोतवाली में 16 मुकदमे दर्ज थे। हिस्ट्रीशीटर होने के बाद चार माह पूर्व उसे जिला बदर किया था। उधर, एसओ नहटौर अता मोहम्मद के मुताबिक गैंगवार के चलते गुरप्रीत का मर्डर हुआ है। गुरप्रीत कौशल राठी गैंग से भी जुड़ा रहा है। वहीं, एसपी देहात धर्मवीर सिंह ने थाने पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी ली है।


काल डिटेल खंगाल रही पुलिस
जिला बदर की हत्या के बाद पुलिस उसके फोन कॉल डिटेल खंगाल रही है। लक्सर में फोन करके किसने बुलाया था। उसका पता लगाया जा रहा हैं।

वही, नजीबाबाद क्षेत्र के लोगों के मुताबिक गुरप्रीत दिलेर था। वह किसी से भी भिड़ बैठता था। इसी के चलते पुलिस उस पर मुकदमे दर्ज करती गई और बदमाश बना बना दिया।

दिल्ली जाने से पहले किया मर्डर
मृतक की मां बलबिंदर का कहना है कि कई दिनों से पुलिस उसकी तलाश में घर आ रही थी। पुलिस उसका ठिकाना पूछ रही थी।

जब से उसे जिला बदर किया था वह तभी से बाहर रह रहा था। लक्सर में बहन के घर से उसे दिल्ली जाना था। दिल्ली जाने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed