{"_id":"588646854f1c1bbd7ecf4413","slug":"khaki-also-created-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी ने कहर बरपाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाकी ने कहर बरपाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। छेड़छाड़ के आरोपी के युवक के घर दबिश देने गई पुलिस ने कहर बरपाया। पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की और परिजनों के साथ अभद्रता की। उधर, थाना प्रभारी ने पुलिस द्वारा घर में तोड़फोड़ किए जाने से इंकार किया है।
जिले के एक गांव निवासीयुवक व युवती हरिद्वार में नौकरी करते थे। प्रेम प्रसंग में दोनों वहां से फरार हो गए। युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बताया जाता है कि युवक के परिजन रविवार को जंगल गए थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी युवक के घर पर धावा बोल दिया। पुलिस ने घर में जमकर तोड़फोड़ की। आरोपी युवक की मां और और छोटे बच्चों के साथ पुलिस ने बदसलूकी की।
इस पूरी घटना का नजारा गांव के लोग देखते रहे। पुलिस के सामने किसी ने मुंह खोलने की हिम्मत नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने घर में चारपाई, दरवाजे व अन्य सभी सामान तोड़ डाला। पुलिस का यह रूप देखकर परिवार व गांव वाले खौफजदा हैं। वे इस मामले की आला अधिकारियों से शिकायत करते हुए भी डर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र नागर ने पुलिस द्वारा घर में तोड़फोड़ किए जाने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी कराएंगे। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।