{"_id":"581796d74f1c1baa31435da5","slug":"karimpur-two-sects-fiercely-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीमपुर में दो संप्रदायों में जमकर पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करीमपुर में दो संप्रदायों में जमकर पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
करीमपुर मुबारक में दो समुदायो के बीच हुए पथराव के बाद बिखरे पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में दो किशोरियों के साथ छींटाकशी करने पर दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा। पथराव में एसओ, तीन सिपाही सहित 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी व निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।
दो समुदायों के बीच विवाद होने पर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने 11 लोगों का चालान कर दिया है। पुलिस ने 15 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ने मौके का मुआयना किया। विधायक ओम कुमार ने गांव में दलितों को आश्वस्त किया कि उनका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
गांव करीमपुर मुबारक में रविवार को एक समुदाय की दो किशोरियां देवस्थल पर दीपक जलाने जा रही थीं। रास्ते में गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने अंडे बेचने का ठेला लगा रखा था। आरोप है कि इस बीच उसने किशोरियों का मोबाइल से फोटो खींचने लगा। साथ ही किशोरियों पर छींटाकशी करनी शुरू कर दी। पीछे से आ रहे किशोरियों के चाचा ने इसका विरोध किया। आरोपी युवक के साथ विवाद होने पर दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। पथराव में रवि,चंद्रवीर, राजीव, सचिन व दूसरे समुदाय के महिला आयशा, बच्चे अयान व अफसान के अलावा एसओ अता मोहम्मद, प्रशांत, राजेंद्र, सुरेंद्र त्रिपाठी घायल हो गए। पुलिस ने यशवीर, रामअवतार, सलमान, ईश्वर, अय्यूब, सचिन, सुरेंद्र, शाकिर, विशाल, मुकुल और आसिफ को मौके से पकड़ लिया। एसओ अता मोहम्मद की ओर से पकड़े गए लोगों के अलावा आनंद,भीम सिंह, सतेंद्र,भूपेंद्र को नामजद के अलावा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की कई है। पकड़े गए 11 लोगों का चालान कर दिया गया है। एहतियात गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।