फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Indecency with a girl who nabbed

महिला से अभद्रता करने वाले को दबोचा

Sun, 01 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 01 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
हल्दौर  में रोडवेज बस में महिलाओं से अभद्रता करने व परिचालक से कैश छीन रहे तीन युवकों में से पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है। दो युवक फरार हो गए। मुजफ्फरनगर से लखनऊ जा रही शामली डिपो की बस में तीन युवक बिजनौर में कोतवाली चौराहे से चढ़े। तीनों युवक ने बस में किसी बात को लेकर महिला से अभद्रता की। परिचालक सोनू ने जब युवकों का विरोध किया, तो युवकों ने परिचालक से कैश छीनने का प्रयास किया। दो युवक तो बिजनौर में जानी के चौराहे पर बस के कूद कर फरार हो गए। हालांकि परिचालक ने सवारियों की मदद से एक युवक को पकड़ लिया। परिचालक ने  सूचना हल्दौर पुलिस को दी। थाना प्रभारी अख्तियार अहमद अंसारी ने बताया कि आरोपी युवक को कब्जे में ले लिया है, लेकिन मामला बिजनौर थाने का है, तो वहीं दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed