{"_id":"580a670d4f1c1b672c7062de","slug":"including-pickups-millions-miscreants-looted-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पिकप समेत लाखों का माल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने पिकप समेत लाखों का माल लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में मेरठ से पौड़ी मार्ग पर गांव झलरी के पास बृहस्पतिवार रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पिकअप गाड़ी में मोबाइल टावर का सामान लादकर जा रहे तीन लोगाें को जमकर पीटा। इसके बाद पिकप वाहन और टावर का लाखों की कीमत का सामान लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मेरठ जिले के गांव जानी निवासी निजामुद्दीन का पुत्र अब्दुल कादिर, बागपत जिले के गांव सिसौना निवासी सलाउद्दीन का पुत्र शानू और ओमे का पुत्र बाबू बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे पिकप गाड़ी में मोबाइल टावर का सामान लेकर मेरठ से पौड़ी जा रहे थे। अब्दुल कादिर ठेकेदार है।
बताया गया है कि बैराज से एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनके पीछे लग गई। गांव झलरी के पास स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने पिकप रूकवाकर तमंचों के बल पर पिकप सवार लोगों को जमकर पीटा। इसके बाद स्कॉर्पियो में सवार एक व्यक्ति पिकप लेकर चला गया। बदमाश तीनों व्यक्तियों को स्कॉर्पियो गाड़ी से झालू मार्ग पर गांव गौंसपुर ले गए। वहां नशीली गोली देकर तीनों को बेहोश कर दिया और उनके हाथ पैर बांधकर जंगल में डाल दिया व फरार हो गए।
विज्ञापन
होश आने पर तीनों झालू चौकी पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस तीनों को लेकर शहर कोतवाली आई और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। बदमाशों के पीटने से घायल तीनों लोगों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जल्दी ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
पुलिस पर लाखों की रकम ऐंठने का आरोप
नहटौर में चोरी का माल खरीदने के आरोप में सराफा कारोबारी को पकड़ने के मामले में व्यापारी पुत्र ने अब चंडीगढ़ और पंचकुला पुलिस पर ही उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। व्यापारी के बेटे ने चंडीगढ़ पुलिस पर डरा-धमका कर चार लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ व पंचकुला के उच्चधिकारियों से शिकायत की है।बता दें कि हरियाणा की पंचकुला पुलिस सराफा कारोबारी सुनील चौधरी को चोरी का माल खरीदने के आरोप में पकड़कर ले गई थी।15 दिन पूर्व भी चंडीगढ़ पुलिस ने सराफा व्यापारी की दुकान पर दबिश दी थी। व्यापारी के पुत्र क्षितिज चौधरी ने चंडीगढ़ और पंचकुला के पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि पूर्व में उनके घर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने परिवार का उत्पीड़न किया। आरोप है कि चंडीगढ़ पुलिस ने परिवार को धमकाते हुए चार लाख रुपये ऐंठ लिए थे। इसके बाद पंचकुला पुलिस एक चोर को लेकर आई और चोरी के मामले में आरोपित करते हुए उसके पिता को उठाकर ले गई। क्षितिज का आरोप है कि कारोबारी को छोड़ने के नाम पर भी मोटी रकम मांगी जा रही है। बता दें कि नगर में बाहरी प्रदेशों की पुलिस पहले भी छापेमार कार्रवाई करती रही है। इससे सराफा कारोबार सहित अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अता मोहम्मद का कहना है कि चोरी का माल खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक टीम गठित की जाएगी।