फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Including children attempted suicide

बच्चों समेत जान देने का प्रयास किया

Wed, 30 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडावर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडावर Updated Wed, 30 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र की एक एजेंसी से उधार में सामान न मिलने पर एक व्यक्ति ने बच्चों समेत आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन समय पर पुलिस के पहुंचने से उन्हें बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि एजेंसी स्वामी पुराना उधार देरी से चुकाने पर नाराज था। इसलिए नया उधार देने को तैयार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


मंडावर के मोहल्ला बंजारान निवासी इस्लामु फेरी पर सामान बेचने का काम करता है। वह मंगलवार को मंडावर के बाजार कलां स्थित एक एजेंसी पर सामान लेने गया था। यहां उसने पुराने उधार का भुगतान किया और उधार में ही आगे के लिए सामान देने को कहा। बताया जाता है कि पुराना उधार देरी से चुकाने से नाराज होकर एजेंसी संचालक ने आगे का उधार सामान देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर इस्लामु पहले अपने घर पंहुचा और अपने बेटे इमरान और बेटी खुशी के साथ मिट्टी का तेल लेकर पहुंचा। यहां उसने अपने और बच्चों के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इस्लामु को खुुदकुशी करने से रोका और उसे शांत कराया। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। एसओ अरिवंद शर्मा ने बताया कि दोनो पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed