{"_id":"58f3b6a84f1c1b1a74470c94","slug":"in-laws-killed-marriages-filed-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने विवाहिता को मार डाला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों ने विवाहिता को मार डाला, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में गांव विजयनंगला में दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी। शव घर में कुंदे से लटका मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव धींवरपुरा निवासी मुखराम सिंह ने पुत्री पुष्पा का विवाह दो वर्ष पूर्व गांव विजयनंगला निवासी अरविंद के साथ किया था। रविवार सुबह पुष्पा का शव घर में कुंदे से लटका मिला। सूचना पर मायके वाले विजयनंगला पहुंचे और पुष्पा को दहेज न मिलने पर फांसी देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
हंगामे के दौरान ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता मुखराम सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पुष्पा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
शनिवार रात उन्होंने उसकी पुत्री के साथ दहेज के लिए मारपीट की और फिर उसकी हत्या करदी। मुखराम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति अरविंद, सास आशो देवी व ननदोई राजकुमार के विरुद्घ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक केएम दोहरे ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।