{"_id":"5aad5f8f4f1c1ba9758b60fe","slug":"husband-killed-by-hurting-his-head-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर प्रहार कर पति को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर पर प्रहार कर पति को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला रईसा और जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर में मोहल्ला सरायरफी में मानसिक रूप से बीमार एक महिला ने अपने पति के सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहल्ला सरायरफी निवासी तौकीर अहमद थ्री व्हीलर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक उसकी पत्नी रईसा मानसिक रूप से बीमार है। आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। तौकीर को सांस की बीमारी थी। छोटी-छोटी बातों पर आपा खो बैठती। शनिवार की सुबह किसी बात पर पति व पत्नी के बीच विवाद हो गया। रईसा ने पति के सिर पर किसी वजनी चीज से वार करके पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। तौकीर चोट के कारण खून में लथपथ हो गया। थोड़ी देर बाद तौकीर ने दम तोड़ दिया।
पति को मौत के घाट उतारने के बाद पत्नी रईसा घर से बाहर चली गई। मोहल्ले के लोगों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे रईसा को घर से बाहर जाते देखा। मोहल्ले वाले घर के अंदर गए तो तौकीर चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दामाद आसिफ ने सास रईसा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने रईसा को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गौतम के मुताबिक घटनास्थल को देखने से लगता है कि पत्नी का पति को मारने का कोई इरादा नहीं था। गुस्से में तेज चोट लगने पर खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हो गई ।