फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Humiliated and raped daughter

बेटी की इज्जत लूटी

Fri, 05 Aug 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 05 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Humiliated and raped daughter
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति अपनी बेटी की इज्जत से खेलता रहा। उसने अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाकर रिश्ते को कलंकित कर दिया। किशोरी ने तीन दिन पहले मां को फोन पर आपबीती सुनाई। महिला की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति का चार महीने पहले अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी विवाद के चलते बच्चों को पिता के पास छोड़कर मायके चली गई। महिला के आठ बच्चे हैं। इनमें एक 17 साल की किशोरी भी है। तीन दिन पहले किशोरी ने अपनी मां और मामा को फोन करके बताया कि पिता ही उसके साथ दुराचार करता है। इस पर किशोरी की मां और मामा गांव पहुंचे। किशोरी ने अपनी मां को अपनी आपबीती सुनाते हुए बिलख कर रो पड़ी। उसका आरोप है कि पिता उससे जबरन संबंध बनाना था। 
विज्ञापन

आरोप है कि किसी से शिकायत करने पर जान की धमकी भी दी। हदें पार हो जाने पर किशोरी ने मां को घटना से अवगत कराने का मन बनाया। इस घटना की जानकारी के बाद महिला ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई होगी। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा
बिजनौर में बृहस्पतिवार को मुख्य डाकघर के पास शराब के ठेके के अंदर कमरों में दो युवती व तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हंगामा रहा। पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने युवक-युवतियों को दबोच लिया। पकड़े गए युवक बड़े घरानों के बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed