फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Helper hostage truck robbed

हेल्पर को बंधक बनाकर ट्रक लूटा

Wed, 14 Dec 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर में  नकाबपोश तमंचेधारी बदमाशों ने हेल्पर को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद हेल्परको सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

गांव मुर्रशदपुर दिल्ली निवासी अजय कुमार का खाली ट्रक नहटौर-धामपुर मार्ग पर मोहल्ला नौधा में खड़ा हुआ था। ट्रक में जौनपुर निवासी हेल्पर दिलशाद सोया हुआ था। सोमवार की रात करीब 12 बजे दो नकाबपोश तमंचेधारी बदमाश खिड़की का सीसा तोड़कर ट्रक में अंदर घुस गए। बदमाश हेल्पर को बंधक बनाते हुए ट्रक को धामपुर मार्ग पर ले गए। गांव कश्मीरी के निकट हेल्पर के हाथ पांव बांधकर सड़क किनारे खाई में फेंक दिया। दोनों बदमाश ट्रक को लेकर फरार हो गए। हेल्पर ने किसी तरह से बंधनमुक्त होकर मामले की सूचना पुलिस व ट्रक मालिक को दी। कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र ने कहा कि ट्रक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed