फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   He went on mining mafia - farmer

खनन पर माफिया-किसान भिड़े

Wed, 08 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 08 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ में  पुलिस-प्रशासन के संरक्षण में खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। इससे किसानों में  आक्रोश पनप रहा है। सोमवार की रात गांव बादीगढ़ में किसान और खनन माफिया आमने-सामने आ गए। किसानों ने खनन के लिए जा रही खनन माफिया की ट्रैक्टर ट्राली को रोक दिया। इसी बात को लेकर खनन माफिया व किसानों में भिड़ंत हो गई।  
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि पुलिस संरक्षण में खनन का धंधा जोरों पर चल रहा है। खनन माफिया आशु व सुभाष ठेका लेकर प्लाटों व खेतों में मिट्टी का भराव कर रहे हैं। कोई किसान एक बैलगाड़ी मिट्टी भी खेत से घर के लिए भर लाता है, तो  उसे कानून का पाठ पढ़ाया जाता है। इससे किसानों ने पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। किसानों ने सोमवार की रात्रि में ही डीएम को सूचना देकर पुलिस संरक्षण में खनन होने का आरोप लगाया। इस पर डीएम के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही माफिया ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed