{"_id":"5822243c4f1c1ba16fb382a2","slug":"gramin-ki-gala-ghotkar-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहजादपुर में गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहजादपुर में गला घोंटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर में सोमवार रात कमरे में अकेले सो रहे ग्रामीण की हत्या कर दी गई। यह व्यक्ति रिटायर्ड ग्राम सेवक था। घटना के बाद पत्नी ने पति की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी।
शहजादपुर की निवासी रामवती देवी ने बताया कि उसके पति रामचंद्र सिंह चौहान (75) रात में घर के कमरे में अकेले सो रहे थे। उसके मुताबिक मध्यरात्रि के बाद अज्ञात लोगों ने उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी है। पत्नी का कहना है कि जिस समय वह उठी तो उसने तीन लोगों को भागते हुए देखा था। लेकिन उनकी पूरी तरह पहचान नहीं हो पाई। रामवती की तहरीर के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या के कारणों का पता चलेगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रामचंद्र सिंह का परिवार के लोगों से ही पिछले कुछ समय से संपत्ति का विवाद चल रहा था। इसलिए आशंका है कि उसकी हत्या का यह कारण न हो। लेकिन जांच के बाद ही सही पता चलेगा।