फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ganrape in noorpur

नूरपुर में किशोरी से गैंगरेप

Sun, 22 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sun, 22 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
ganrape in noorpur
rape
बिजनौर के नूरपुर में हाईवे पर साइकिल से घर जा रही एक किशोरी को दो युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किशोरी गांव के ही एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है और वह पास के गांव में रहने वाली अपनी सहेली से मिलकर घर लौट रही थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई  शुरू कर दी है।
पीड़ित किशोरी को लेकर थाने पहुंचे उसके पिता ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। शुक्रवार को वह घर से साइकिल लेकर पास के गांव में रहने वाली अपनी सहेली से मिलने गई थी।
विज्ञापन


वहां से वह देर शाम वापस घर लौट रही थी। बिजनौर हाईवे से दो युवकों ने उसे जबरन गन्ने के खेत में खींच लिया और दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। होश में आने पर बदहवासी की हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक आर आर कठेरिया ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed