{"_id":"582caa1a4f1c1b61368fffd6","slug":"gangu-nagla-village-in-the-two-sides-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगू नंगला गांव में दो पक्षों में फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांगू नंगला गांव में दो पक्षों में फायरिंग
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के हीमपुरदीपा मेंगांव गांगू नंगला में कार पर पानी गिरने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में फायरिंग व जमकर पथराव हुआ। विवाद में एक युवती घायल हो गई। पुलिस ने गांव जाकर स्थिति संभाली।
गांव गांगू नंगला मे बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे अबरार के मकान की छत का पानी नीचे खड़ी वसीम की वैगन आर के ऊपर आ गिरा। इस बात पर दोनों पक्षों में गालीगलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। गांव वालों के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग व करीब 20 मिनट तक जमकर पथराव हुआ। पथराव में अबरार की लड़की साजिया घायल हो गई। उसे इलाज के लिए चांदपुर अस्पताल ले जाया गया। थाना निरीक्षक विमलेश कुमार के मुताबिक अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।