फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gangraped by kidnapped teen

अपहृत किशोरी से किया गैंगरेप

Tue, 07 Mar 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 07 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
शेरकोट में किशोरी को अपहरण कर फार्म हाउस पर बंधक बनाकर चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी फार्म हाउस मालिक सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो मार्च को दो युवक उसकी नाबालिग बेटी का घर से अपहरण कर ले गए। बेटी की संभावित स्थानों पर तलाश की, पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को उसे गांव महमदाबाद स्थित फार्म हाउस पर बेटी के होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन

वह  ग्रामीणों को लेकर फार्म हाउस पर पहुंचा तो नौकरों ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। जबरन ग्रामीण फार्म हाउस में घुसे तो वहां पर किशोरी एक कमरे में बदहवास हालत में बंधक पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को बंधक मुक्त कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। किशोरी ने बताया कि गांव के दो युवकों ने उसका अपहरण किया। अपहरण कर उसे फार्म हाउस में लाकर बंद कर दिया। आरोप है कि फार्म  हाउस के मालिक, दो नौकरों व अपहरण के आरोपी दो युवकों ने तमंचे के बल पर चार दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के बयान पर  आरोपी प्रियांशु, रोशन, फार्म हाउस मालिक भूपेंद्र व नौकर  टोनी, दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पांचों आरोपी फरार हैं। उधर, एसओ देवपाल सिंह का कहना है कि  आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेप पीड़िता किशोरी को मारने की कोशिश
 नहटौर में क्षेत्र के निवासी एक युवक ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि दस माह पूर्व परिजनों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए गांव का ही एक युवक रात में करीब नौ बजे उनके घर में घुस गया और उसकी नाबालिग बहन के साथ रेप किया। किशोरी ने आप बीती परिजनों को बताई। मामला गांव की पंचायत में जा पहुंचा। पंचायत ने रेप पीड़ित किशोरी को आरोपी युवक के साथ रहने का फरमान सुनाया। युवक 40 दिन की जमात में चला गया। आरोपी युवक के जाने के बाद उसके बड़े भाई ने किशोरी के साथ रेप किया। किशोरी को घर से निकालने की हर कोशिश की गई। किशोरी गर्भवती हो गई। एक सप्ताह पूर्व किशोरी के ऊपर केरोसिन छिड़कर जान से मारने की कोशिश की।  कोतवाल प्रेमवीर राणा ने जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed